फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Double Murder: पूजा और गौरव के बीच कैसे थे वैवाहिक संबंध और क्या है प्रेम कहानी का सच? मृतका की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 28 May 2022 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की बेरहमी से डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या की है। आरोपियों ने घर के बाहर ही लोगों के सामने वीभत्स तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस मामले में पूजा की मां का कुछ और ही कहना है। उसने बेटी के प्रेम संबंधों से इंकार किया है। साथ ही बताया कि शादी के कुछ  समय तक तो बेटी और दामाद के बीच  सबकुछ सही था, लेकिन फिर गौरव का व्यवहार बदल गया। मां ने बताया कि गौरव बेटी का उत्पीड़न कर रहा था। वो  डेढ़ महीने पहले बेटी के पास आई थी, तब बेटी के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद  ये विवाद पुलिस  के पास भी पहुंचा था। थाने में हुए समझौते के बाद बेटी के गौरव के साथ उसके घर भेजा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पूजा और गौरव - फोटो : अमर उजाला
बेटी पूजा की हत्या की जानकारी पर परिजन आ गए। मां इंद्रा देवी एक हॉस्पिटल में नर्स हैं। वहीं पिता ग्सासीराम किसान हैं। मां ने बताया कि गौरव बेटी का उत्पीड़न कर रहा था। प्रेम संबंधों का आरोप गलत है। पिटाई करने की जानकारी पर वो डेढ़ महीने पहले बेटी के पास आए थे। पूजा को अपने साथ ले गए थे। थाने भी गए थे। लिखा-पढ़ी की थी, बाद में गौरव घर आया था। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूजा की मां इंद्रा ने बताया कि गौरव ने कहा था कि कभी मारपीट नहीं करेगा। वह अपना वैवाहिक जीवन फिर से बनाना चाहता है। शिवम पूजा की मदद करता था। जब भी गौरव उसका उत्पीड़न करता था, वह जानकारी दे देता था। इससे ही गौरव उससे रंजिश मान रहा था। दोनों की हत्या कर दी, वे भी थाने में तहरीर देंगे।

4 of 5
आरोपी गौरव - फोटो : अमर उजाला

गौरव ने बना रखा है यू ट्यूब चैनल

ब्रह्मपुरी मोहल्ले के रहने वाला गौरव पत्नी और अपने रिश्ते के भाई को मौत के घाट उतार देगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। मृतक शिवम के भाई अभिषेक ने बताया कि गौरव ने यू ट्यूब पर अपना एक चैनल बना रखा है। इस पर 277 वीडियो डाल रखे हैं। 500 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह अक्सर अपनी पत्नी को लेकर वीडियो बनाने जाता था। शिवम को भी कॉल करता था। उससे वीडियो बनवा लेता था। वीडियो में गौरव और उसकी पत्नी ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बता दें मोहल्ले में ही एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं। मोहल्ले के लोग भी बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए। शिवम आता है, तीनों आरोपी उसे घेर लेते हैं। उस पर डंडे मारते हैं, वह भागता है, गिर जाता है। इस पर वे बांक से ताबड़तोड़ प्रहार करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें