फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Double Murder: छह बार हुई पंचायत, फिर भी नहीं माना शिवम...बात इज्जत पर आ गई थी, आरोपियों का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 29 May 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सुशील नगर में शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी गौरव, मदन और अभिषेक ने पुलिस के पूछताछ में कही कि उन्हें हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। एक महीने में छह बार पंचायत करके शिवम को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुआ। अब बात घर तक आ गई थी, इसलिए जान लेनी पड़ी। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शनिवार को तीनों से फिर बात की। पूछा ऐसा क्यों कर दिया? परिवार में बैठकर बात कर सकते थे। शिवम को समझाकर शांत कर सकते थे। पूजा से तलाक ले सकते थे। पुलिस से शिकायत करते तो कार्रवाई होती। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि उन्हें कोई अफसोस नहीं है। बात इज्जत पर आ गई थी। पूजा के लौटने पर शिवम फोन करके घर तक आ गया। अब छोड़ देते तो इज्जत चली जाती। परिवार की बदनामी अलग होती।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बांक से घायल हो गया था गौरव
गौरव का भाई अभिषेक हाथ में बांक लिए था। गौरव ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। भाई को पूजा पर बांक मारने से रोका, इसमें उसे भी हाथ में बांक लग गया। शिवम को मारकर आए अभिषेक ने पूजा पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। थाने में पुलिस ने गौरव की पट्टी कराई।

 
विज्ञापन

3 of 9
मृतक पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटी को ससुराल नहीं भेजते तो बच जाती जान
पूजा की हत्या से उसकी मां इंद्रा देवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वो एक ही बात कह रही हैं कि पूजा को ससुराल नहीं भेजते तो जान बच जाती। गौरव झूठ बोल रहा है। बेटी पर लगाया आरोप गलत है। शिवम, बेटी की मदद करता था। इसके खुन्नस में उसकी भी हत्या कर दी। 

 

4 of 9
पूजा और गौरव - फोटो : अमर उजाला
गौरव पूजा से मारपीट करता था। सास, ससुर और देवर भी नहीं रोकते थे। इधर, घटना के बाद से गौरव के मोहल्ले में दहशत है। गली के ज्यादातर मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज पहुंच गए। रातभर मोहल्ले के लोग सो नहीं सके। शनिवार को लोगों का यही कहना था कि हत्याकांड देखते उनके रोंगटे खड़े हो गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 9
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को सजा तक पहुंचाएंगे साक्ष्य
 - पुलिस के पास सबसे अहम साक्ष्य सीसीटीवी हैं। इसमें तीनों शिवम की हत्या करते नजर आ रहे हैं।
- आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त बांक और डंडा बरामद किया गया है। इनसे फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे।
- घटनास्थल पर लोग भी मौजूद थे। वह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज में दिखे लोगों के बयान लेगी। अगर, वो यह भी कहेंगे कि हत्या के समय आरोपियों के हाथ में डंडे और बांक देखकर बचाने नहीं जा पाए तो भी उनकी गवाही अहम होगी।

 
विज्ञापन

6 of 9
शिवम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिवम की गर्दन, पूजा के सिर में गहरी चोट
शिवम और पूजा के शवों का पोस्टमार्टम शनिवार दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। शिवम के शरीर पर कई जगह चोट और गर्दन पर बांक से कई प्रहार थे। ज्यादा खून बहने से शिवम की मौत हुई। पूजा के सिर और पीठ पर बांक की गहरी चोट थी, उससे मौत हुई। डंडे मारने की भी चोट हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कहां रहेगा मासूम राघव?
गौरव का बेटा राघव पांच साल का है। मां पूजा की मौत हो चुकी है। पूरा परिवार जेल चला गया है। राघव को फिलहाल पुलिस ने अपने पास रखा है। चाचा कृष्णा भी इतना बड़ा नहीं है कि उसे संभाल सके। पुलिस अब बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी।

 

8 of 9
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ढाई सौ रुपये में खरीदा था बांक
अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह 250 रुपये में दस दिन पहले बांक खरीदकर लाया था। चांदी का काम करने की वजह से डंडे का प्रयोग करते थे। इन्हीं से हत्याकांड को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

9 of 9
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
रिश्तों का खून
- 21 जुलाई, 2021 को कोतवाली स्थित कूंचा साधुराम में महिला रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में  आरोपी रिश्तेदार मिले। जेल में हैं।
- 20 मई को खेरागढ़ क्षेत्र में एक महिला मिली थी। उसकी गर्दन काटने का प्रयास किया गया था। इसके बाद जलाया गया था। मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश में महिला के पिता को जेल भेजा था।
- 22 मई को न्यू आगरा के नगला हवेली में विवाहिता प्रीति की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पति, उसकी प्रेमिका और सहेली पर है। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें