आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या की है। आरोपियों ने घर के बाहर ही लोगों के सामने वीभत्स तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों के शवों को गली में ही छोड़कर ससुर और देवर ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मूलरूप से अछनेरा के नयाबांस निवासी हरवीर सिंह सिसौदिया 12 वर्षों से सुशील नगर स्थित मोहन नगर में रह रहे हैं। उनका बेटा शिवम सिसौदिया चांदी की पायल बनाने का काम करता था। हरवीर के घर के पीछे ही ब्रह्मपुरी मोहल्ले में उनके साढ़ू रमेश के भाई मदन का परिवार रहता है।
विज्ञापन
2 of 9
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उनके तीन बेटे गौरव, अभिषेक और कृष्णा हैं। वह भी पायल बनाने का काम करते हैं। मदन मूलरूप से अछनेरा के गांव बंगारा का रहने वाला है। मदन के बड़े बेटे गौरव की शादी सात पहले खेड़िया गांव, इरादतनगर निवासी पूजा से हुई थी। उनके पांच साल का बेटा राघव है।
विज्ञापन
3 of 9
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मदन के अनुसार उनके घर में शिवम का आना-जाना था। छह महीने पहले उसके पूजा से प्रेम संबंध हो गए। शिवम के पिता हरवीर का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे बेटे शिवम को मदन, उसके बेटों गौरव और अभिषेक ने फोन करके बुलाया।
4 of 9
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
शिवम को तीनों ने मिलकर डंडे से पीटा। वो जान बचाने के लिए भागा। गली के मोड़ पर तीनों ने उस पर पहले डंडों से प्रहार किए। बाद में बांक से काटकर हत्या कर दी। उसके शव को गली के मोड़ पर छोड़कर पूजा की डंडों और बांके से प्रहार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 9
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
बाद में अभिषेक और मदन थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने बहू और प्रेमी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति गौरव को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 9
शिवम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पहले युवक, फिर विवाहिता को मार डाला
दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित थाने की फोर्स पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि विवाहिता और उसके प्रेमी की हत्या पति, ससुर और देवर ने की है। उनको हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
7 of 9
पूजा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आला कत्ल दो डंडे और धारदार हथियार बरामद कर लिए हैं। वारदात के पीछे कारण मृतक शिवम के विवाहिता से प्रेम-संबंध होना बताया गया है। जिसका ससुरालियों को पता चल गया। इसलिए उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। शिवम घर में आया था, तभी ससुरालियों ने उसे पकड़ लिया। पहले युवक, फिर विवाहिता को मार डाला
8 of 9
आरोपी गौरव
- फोटो : अमर उजाला
लोग देखते रहे, आरोपी करते रहे ताबड़तोड़ प्रहार
मोहल्ले में ही एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं।
मोहल्ले के लोग भी बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए। शिवम आता है, तीनों आरोपी उसे घेर लेते हैं। उस पर डंडे मारते हैं, वह भागता है, गिर जाता है। इस पर वे बांक से ताबड़तोड़ प्रहार करते हैं।