फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के डॉक्टर की आपबीती: युवती ने फोन कर बुलाया, फिल्मी स्टाइल में कर लिया अगवा

Fri, 16 Jul 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
पीड़ित चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का अपहरण फिल्मी अंदाज में किया गया था। इसकी योजना बदमाशों ने एक महीने पहले बनाई थी, लेकिन अपने मंसूबों ने कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के अनुसार पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण की वारदात बदन सिंह तोमर गैंग ने की है। वारदात में शामिल एक युवती और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश है। जिस युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसको चिकित्सक पहले से जानते थे। उसी ने उन्हें जाल में फंसाया था। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद गुरुवार को चिकित्सक उमाकांत गुप्ता ने आपबीती बताई। अगली स्लाइड्स में जानें कैसे हुआ डॉक्टर का अपहरण, फिर बदमाश क्यों बीहड़ में छोड़कर क्यों चले गए....  





अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 6
चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता के अनुसार एक महीने पहले एक युवक का ऑपरेशन कराने के लिए अंजलि नाम की युवती आई थी। युवती ने कहा कि वह मथुरा की रहने वाली है। युवक उसका भाई है। उसके पथरी थी। 15 दिन पहले चिकित्सक के बेटे ने युवक का ऑपरेशन किया था। इस दौरान युवती ने चिकित्सक से कहा कि वह विधवा है। कोई सहारा नहीं है। नौकरी लगवा दो। डॉक्टर उसे दिलासा दिया और कहा कि अभी उनके अस्पताल में कोई जगह खाली नहीं है। कहीं कुछ होता है तो बताता हूं। 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस ने चिकित्सक को कराया मुक्त - फोटो : अमर उजाला
युवती अक्सर नौकरी के संबंध में उन्हें फोन करने लगी। घटना वाले दिन भी युवती ने चिकित्सक को कॉल आया और भगवान टॉकीज चौराहे पर बुलाया। चिकित्सक जब भगवान टॉकीज पहुंचे तो युवती उनकी कार में बैठ गई। कार में बैठते ही बोली, डॉक्टर साहब आप तो बड़ी मुसीबत में फंस गए हो...। मेरे साथी पीछे चल रहे हैं। चालाकी दिखाई तो बुरा अंजाम होगा। युवती की बात सुनकर डॉक्टर डर गए। 

4 of 6
फोन पर बात करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
कार चला रहे चिकित्सक ने पीछे मुड़कर देखा तो दो बाइक पर छह बदमाश उनके पीछे चल रहे थे। उन्होंने एमजी रोड पर कार रोकनी चाही, लेकिन डर के कारण ऐसा नहीं किया। रोहता नहर पर बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर कार रोक ली। इस दौरान बदमाशों ने चिकित्सक को थप्पड़ मारे और पीछे वाली सीट पर बंधक बनाकर बैठा दिया। युवती दूसरे बदमाश के साथ बाइक पर चली गई। बदमाश कार को इरादतनगर से होते धौलपुर ले गए। वहां कार छोड़ दी और चिकित्सक को बाइक पर ले गए। 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने चिकित्सक को सकुशल मुक्त कराया - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक के अनुसार बदमाशों ने एक मकान में लेकर उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद बीहड़ में ले गए, जहां एक चबूतरे पर बैठा दिया। बदमाशों ने कहा कि डॉक्टर साहब पांच करोड़ रुपये फिरौती देनी पड़ी। हालांकि बदमाशों ने फिरौती के लिए उनके परिजनों को कॉल नहीं की। उन्हें रातभर वहीं रखा। सुबह भी खाना दिया। पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि जो बदमाश फिरौती मांग रहे थे, उनका रवैया बुधवार शाम को अचानक बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने चिकित्सक से कहा कि आप चले जाओ। आपकी तबीयत खराब है। 10 बजे रात बदमाश उन्हें बीहड़ में छोड़कर चले गए। रात दो बजे चिकित्सक के पास पुलिस पहुंची। इसके बाद उन्हें धौलपुर ले जाया गया, वहां से आगरा पुलिस यहां लेकर आई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर को प्रेसवार्ता का पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पीड़ित चिकित्सक ने अपनी आपबीती बताई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें