फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यीशु का चमत्कार...गूगल मीट पर प्रार्थनासभा, चर्च ऑफ गॉड नाम से ग्रुप और चैनल; डायरी-रजिस्टर में लिखा था ये

Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की शाहगंज पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी और तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रार्थनासभा में लोगों को बहाने से बुलाते थे। ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देते थे।
विज्ञापन
1 of 9
Agra dharmantaran case - फोटो : अमर उजाला
आगरा में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यूं ही धर्मांतरण नहीं करा रहा था। कई लोग रुपयों के लिए उसका साथ दे रहे थे। यह सभी अन्य लोगों को सभा में आने के लिए तैयार करते थे। गूगल मीट के माध्यम प्रार्थनासभा में जोड़ते थे। यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके ईसाई धर्म का प्रचार किया करते थे। सभा में कई शहरों के साथ ही स्पेन और दुबई के लोग भी जुड़ जाते थे। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के पास से डायरी और रजिस्टर बरामद किए हैं। इनमें कई लोगों के नाम और नंबर की जानकारी मिली है। उसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी सिटी ने बताया कि राजकुमार का साथ अनूप कुमार (पंचशील कालोनी, दौरेठा), जयकुमार (राधे हाईट्स, शास्त्रीपुरम), अरुण कुमार (बारह खंबा, सराय ख्वाजा) और कमल कुंडलानी (राहुल ग्रीन, दयालबाग) और आरोपी तीन महिलाएं दिया करती थीं। सभी लोग अलग-अलग इलाके में जाते थे। 
 
विज्ञापन

3 of 9
कुछ इस तरह कराया जाता था धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'एक बार सभा में आओगे तो होगा बहुत लाभ'
गरीब और कम पढ़े लिखे लोगों से कहते थे कि एक बार सभा में आओगे तो बहुत लाभ होगा। सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। कीर्तन से आत्मा को शांति मिलेगी। रविवार को कोई व्यक्ति सभा में आ जाता था तो उसे हिंदू धर्म की मान्यताओं को नहीं मानने के लिए कहा जाता था। खाने में मीट भी परोसा जाता था। 

 

4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों को यीशु का चमत्कार दिखाकर विश्वास में लेता था राजकुमार
दावा किया जाता था कि अगर ईसाई धर्म अपना लोगे तो पूरे परिवार की बीमारी और कष्ट दूर हो जाएंगे। राजकुमार लालवानी भी लोगों को यीशु का चमत्कार दिखाकर अपने विश्वास में लेता था। महिला साथियों की मदद से झाड़-फूंक का नाटक करता था। बीमारी दूर करने के लिए कई बार लोगों से पांच से दस हजार तक लिए जाते थे।
 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाले आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों से यह हुआ बरामद
15 बाइबिल, तीन ईसाई गीतों की किताब, चार डायरी, आठ कॉपी व रजिस्टर, छह मोबाइल, दो लग्जरी कार और 13,165 रुपये।

 
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाले आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्च ऑफ गॉड नाम से बनाया ग्रुप और चैनल
राजकुमार हर दिन प्रार्थना में शामिल होने के लिए गूगल मीट का लिंक शेयर करता था। इसके माध्यम से सभी एक साथ जुड़ते थे। इसके बाद सभा होती थी। उसने अपना व्हाट्सएप पर चर्च ऑफ गॉड नाम से ग्रुप बना रखा है। इसमें 86 सदस्य जुड़े हुए हैं। उसने चर्च ऑफ गॉड नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है।
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर वह रविवार के कार्यक्रम की वीडियो अपलोड करता था। इससे भी उन्हें फायदा हो रहा था। वह धार्मिक ग्रंथ बाइबल अनुयायियों को बांटता था। आरोपी राजकुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कई लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी राजकुमार लालवानी चार साल पहले उल्लहास नगर, महाराष्ट्र गया था। यहां पर हिंदू से ईसाई बन गया। अपने घर आने के बाद धर्म परिवर्तन कराने लगा। लोगों को विश्वास में लेकर बीमारी ठीक करने के नाम पर यीशु का स्मरण कराता था। इसके बाद बाइबल पढ़ने को कहता था। इसी के नाम पर पैसा भी लेता था। बच्चों की अच्छी पढ़ाई व किसी क्रिश्चियन मिशनरी में नौकरी दिलाने की बात करता था। इससे लोग झांसे में आ जाते थे।

8 of 9
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी हुई गिरफ्तारी
1. राजकुमार लालवानी, निवासी केदार नगर, शाहगंज।
2. अनूप कुमार, निवासी पंचशील कॉलोनी, दौरेठा, शाहगंज।
3. कमल कुंडलानी, निवासी राहुल ग्रीन, दयाल बाग, न्यू आगरा।
4. जयकुमार, निवासी राधे हाइट्स, सिकंदरा।
5. अरुण, निवासी बारह खंबा, थाना शाहगंज।
तीन महिलाओं की भी गिरफ्तारी हुई है।
 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी हैं। इन पर टीमें कार्य कर रही हैं। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद केस में नाम बढ़ाए जाएंगे। पाकिस्तान के अलावा भी कनाडा और अमेरिका से फंडिंग की बात सामने आई थी। कई और आरोपियों के नामों के बारे में पता चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें