फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा: मुस्तफाबाद के घर को रहमान ने बनाया था सेफ हाउस, इसलिए जाता था कश्मीर और बंगाल

Thu, 24 Jul 2025 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Agra conversion cas: धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा हुआ है। अब्दुल रहमान ने मुस्तफाबाद के घर को सेफ हाउस बनाया था। मास्टरमाइंड रहमान घर में घूमने जाने की बात कहकर कश्मीर और पश्चिम बंगाल जाता था।  बेटे भी उसका साथ देते थे। 
विज्ञापन
1 of 10
Agra conversion cas - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पुराना मुस्तफाबाद में धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान ने अपने घर को युवतियों के लिए सेफ हाउस बना रखा था। अलग-अलग इलाकों से आने वाली युवतियों को अपने पास रखता था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पत्नी और बेटों को उसके काम के बारे में पूरी जानकारी थी।

पकड़े गए बेटे, पिता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। यही कह रह हैं कि पिता घूमने जाने की कहकर कश्मीर, पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान गए थे। वह जेल में निरुद्ध कलीम सिद्दीकी की कमान संभाल रहे थे। उसकी पुस्तकें वितरित करते थे।
विज्ञापन

2 of 10
अब्दुल रहीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब्दुल रहमान के दो बेटे गिरफ्तार
पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में मूलरूप से फिरोजाबाद के रामगढ़ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल को गिरफ्तार किया था। वहीं बुधवार को उसके दो बेटे अब्दुल्ला और अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की।

 
विज्ञापन

3 of 10
आरोपी अब्दुल्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रहमान का कलीम सिद्दीकी से कनेक्शन
अब्दुल रहमान का कलीम सिद्दीकी से कनेक्शन सामने आने के बाद एनआईए और एटीएस की टीम भी पूछताछ में लगी हैं। वह अपना मुंह नहीं खोल रहा है। यही बताया कि वह भूटान और नेपाल भी जा चुका है। कुछ किलोमीटर ही गया था। इसके बाद वापस आ गया। इस पर बेटों से पूछताछ की गई।

 

4 of 10
आरोपी जुनैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बेटे जूते बेचने का काम करते हैं। अब्दुल्ला ठेल लगाता है जबकि रहीम दुकान पर काम करता है। एक बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता इस साल फरवरी और पिछले साल कश्मीर गए थे। उन्हें बताया था कि घूमने जा रहे हैं। उनके साथ दो और लोग थे। एक सप्ताह बाद लाैटकर आए थे।

 
विज्ञापन

5 of 10
अब्दुल रहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य स्थानों पर भी जाया करते थे। घर में युवतियों को भी लाया जाता था। पुलिस को आशंका है कि पूरा परिवार युवतियों को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करता था लेकिन वो खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवतियां मिलीं, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पिछले साल पंजाब की युवतियां मिली थीं। उनकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वह भी दो युवकों के संपर्क में थीं। पंजाब पुलिस दोनों को लेकर चली गई थी। मगर पूरे मामले में कोई पड़ताल नहीं की गई।
 
विज्ञापन

7 of 10
धर्मांतरण गिरोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के दो बेटों सहित 3 गिरफ्तार
अवैध धर्मांतरण गिरोह के तीन और सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। दिल्ली के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के दो बेटों अब्दुल्ला, अब्दुल रहीम और रोहतक की दलित युवती से जबरन निकाह करने वाले जुनैद को पकड़ा गया है। तीनों अपने जाल में युवतियों को फंसाते थे। धर्म परिवर्तन कराने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इनसे संदिग्ध साहित्य बरामद हुए हैं। मास्टरमाइंड के मोबाइल का डाटा भी खंगाला जा रहा है।

 

8 of 10
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों के अपहरण और धर्मातरण के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। सभी 10 दिन को रिमांड पर लिए गए थे। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। उससे पूछताछ में धर्मातरण गिरोह के मास्टरमाइंड दिल्ली के सलीमपुरी स्थित ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल का नाम सामने आया था। 

 

9 of 10
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली रामगढ़ का रहने वाला है। वह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे
कलीम सिद्दीकी का गिरोह संचालित कर रहा था।

 
विज्ञापन

10 of 10
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अब्दुल रहमान के घर में रोहतक (हरियाणा) की युवती को बंधक बनाकर रखा गया था। उसे भी मुक्त कराया गया। उसके पुलिस ने बयान दर्ज किए। इसके बाद कोर्ट में बयान कराए गए। युवती का धर्मातरण कराया गया। उसके बाद जुनैद ने निकाह किया था। 

यह भी पढ़ें: UP: 'पांच वक्त की नमाज... धर्मांतरण से जुड़े साहित्य', पूरे दिन था सिर्फ ये काम; एक और आयशा बनने से बचीं बहनें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें