एनसीसी कैडेट्स लक्ष्मी बसवराज को प्रमाणपत्र देतीं राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
वन यूपी वाहिनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल के मुताबिक राजभवन, लखनऊ में तीन फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कैडेट्स को पदक, प्रशस्तिपत्र और नकद धनराशि प्रदान की थी। आगरा कॉलेज की लक्ष्मी बसवराज को सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किए जाने के साथ एनसीसी महानिदेशक प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया। आगरा ग्रुप को लंबे समय बाद प्रदेश में प्रथम घोषित होने पर एडीजी बैनर भी दिया गया। इसे आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने प्राप्त किया था।