फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपरवाह सिस्टम: खुले मेनहोल तो कहीं 14 फीट गहरा सीवर टैंक, गड्ढों वाली सड़कें बनीं जान का खतरा; ये हैं तस्वीर

Tue, 18 Aug 2026 09:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट क्षेत्र में खुले मेनहोल, क्षतिग्रस्त सीवर टैंक, जलभराव और जर्जर सड़कों से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। सुल्तानपुरा से नौलक्खा और ताज रोड तक कई जगह हादसों का खतरा बना हुआ है, जबकि जुलाई में एक युवक खुले मेनहोल में गिरकर घायल भी हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
आगरा छावनी क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा छावनी क्षेत्र में सिस्टम की उदासीनता लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। कहीं खुले और क्षतिग्रस्त सीवर टैंक हादसों को न्योता दे रहे हैं तो कहीं बीच रोड पर खुले पड़े मेनहोल लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कहीं जलभराव तो कहीं सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आगरा छावनी क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वार्ड 6 सुल्तानपुरा में एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के सामने सार्वजनिक शौचालय का सीवर टैंक क्षतिग्रस्त है। परिसर के फर्श पर पानी भरने से गंदगी रहती है। पार्क में बच्चों के खेलने के कारण हादसे का खतरा और बढ़ गया है। बड़ी बस्ती स्थित बापू वाटिका के पास करीब 14 फुट गहरा सीवर टैंक भी खराब है। इससे बदबू और गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार खुले टैंक में हर समय हादसे का खतरा सताता रहता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा छावनी क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुरा में दयानंद बाल मंदिर के पास और ग्रांड होटल के समीप सेंट क्लियर स्कूल जाने वाले मार्ग पर सीवर के मेनहोल खुले पड़े हैं। जुलाई में एक युवक खुले मेनहोल में गिरकर घायल हो चुका है। लोगों ने उसे बाहर निकाला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। सदर के नौलक्खा ग्वालियर रोड पर भी कई मेनहोल लंबे समय से खुले हैं और पहले हादसे हो चुके हैं।
 

4 of 5
आगरा छावनी क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वार्ड आठ लालकुर्ती के 411 आर्मी गेट पर नाले का पानी भरने से गंदगी और असुविधा बनी रहती है। वहीं ताज सड़क पर नंद चौराहा से मंडलायुक्त निवास, राष्ट्रीय तिरंगा चौराहा और सेना के गेट चौराहा तक जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। इस मार्ग पर स्कूल, कॉलेज, सेना भर्ती कार्यालय, सरदार पटेल उद्यान, एमईएस कार्यालय, पर्यटक विभाग कार्यालय और मंदिर भी है। इसके अलावा छावनी अध्यक्ष का निवास भी उसी ओर है। इसके अलावा एनसीसी कार्यालय भी बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया चालकों को होती है। इसके अलावा नंद चौराहे पर दो मेनहोल खुले पड़े हैं। नौलक्खा में बीच चौराहे पर मेनहोल का ढक्कन महीनों से टूटा पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा छावनी क्षेत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि इनका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द जो मेनहोल खुले पड़े हैं, उन पर ढक्कन लगाए जाएंगे। अभी आगरा कैंट वाली सड़क पर मेट्रो का काम चल रहा है। मेट्रो के काम समाप्त होने पर सड़क भी मेट्रो को तैयार करानी है। अन्य स्थानों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर काम शुरू किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें