फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का सैलाब: कैलाश मेले में उमड़ा भक्तों का हुजूम, टूट गए भीड़ के रिकाॅर्ड; शिवभक्ति की अनूठी तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2026 07:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सावन के तीसरे सोमवार को लगने वाले कैलाश मेला में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर तक देखने पर सिर्फ लोगों के सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। भक्तों का हुजूम ऐसा था कि मेले में भीड़ के पिछले सभी रिकाॅर्ड पीछे छूटते नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 5
कैलाश मेला में उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को उमस व गर्मी में भी कैलाश महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी रात मंदिर के पट खुले रहे। भोर करीब दो बजे से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ते रहे। उमस और गर्मी भी शिवभक्तों की आस्था के आगे फीकी नजर आई। 


 
विज्ञापन

2 of 5
शिवभक्ति में झूमते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए रातभर मंदिर के पट खुले रहे, जिससे देर रात और तड़के पहुंचने वाले भक्तों को भी कैलाश महादेव के दर्शन और जलाभिषेक का अवसर मिला। भोर से शुरू हुई भीड़ के कारण मंदिर परिसर में लगातार भक्तों की आवाजाही बनी रही। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कैलाश मंदिर में भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए भक्त कतारों में खड़े रहे। मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे।

 

4 of 5
कैलाश महादेव मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे कैलाश महादेव का चंदन और फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भोग व कैलाश महादेव की आरती की गई। उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे के बीच मंदिर के प्रांगण और मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैलाश मंदिर पर उमड़े भक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन के तीसरे सोमवार पर अन्य शिवालयों में भी रही भीड़
सावन के तीसरे सोमवार पर प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, रावली महादेव मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं. सावन के तीसरे सोमवार होने के कारण कांवड़ियों की संख्या भी सभी शिवालयों में रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें