फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder Case: आठ साल पुरानी शादी में फेसबुक फ्रेंड ने डाली थी दरार, ऐसे बिगड़ गया रितिका-आकाश का रिश्ता

Sat, 25 Jun 2022 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 13
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला
आगरा में फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर वह तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थी। ढाई महीने पहले ही दोनों अपार्टमेंट में रहने आए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार रितिका का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई।

विज्ञापन

2 of 13
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनका रितिका से झगड़ा होने लगा। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका और वो साथ लिव इन में रहने लगा।
विज्ञापन

3 of 13
लोगों से जानकारी जुटाती सीओ अर्चना सिंह - फोटो : अमर उजाला
ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 404 में किराये पर रहने आए थे। शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ यहां आया। फ्लैट का दरवाजा खोलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। 

4 of 13
लिफ्ट के पास खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसके (विपुल के) हाथ साफी से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद रितिका को पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए, गले में भी रस्सी डाल दी। इसके बाद रितिका को बालकनी से नीचे फेंक दिया। वे उसे भी मारने वाले थे। 
विज्ञापन

5 of 13
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उसने बाथरूम के गेट का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया, जिस पर अपार्टमेंट के लोग आ गए। उन्हें देखकर पांचों भागने लगे। अपार्टमेंट के लोगों ने आकाश और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। रितिका फूड और फैशन ब्लागर थीं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थीं।
 
विज्ञापन

6 of 13
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेम विवाह किया था, फेसबुक दोस्त ने डाली दरार
आगरा में ब्लॉगर रितिका सिंह ने आकाश गौतम से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। चार साल तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद रितिका की जिंदगी में फेसबुक दोस्त विपुल आ गया। इससे उनकी वैवाहिक जिंदगी में दरार आ गई। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

7 of 13
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि रितिका का मायका गाजियाबाद में है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि रितिका दस साल पहले दिल्ली में बीएससी कर रही थी। तब उसकी मुलाकात आकाश गौतम से हुई। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। 

8 of 13
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। इस पर आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद कोर्ट मैरिज कर ली। बाद में आकाश रितिका को अपने घर टूंडला ले आया। दोनों विद्यार्थियों के लिए कंसलटेंसी सर्विस का काम करते थे। 

 

9 of 13
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बाद में आगरा में आकर रहने लगे। रितिका एक कंपनी में काम करने लगी। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से विपुल अग्रवाल से हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी जानकारी आकाश हो गई। दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ गई। दोनों अलग हो गए।

10 of 13
लिफ्ट से जाते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पति बोला-तलाक के लिए सुबूत जुटाने आया था
पुलिस की पूछताछ में आकाश ने कहा कि वह पत्नी के साथ अच्छे तरीके से रह रहा था। विपुल के आने से वैवाहिक संबंध खराब हो गए। रितिका उसके साथ लिव इन में रहने लगी। यह बात उसे नागवार लग रही थी। वह उससे तलाक लेना चाहता था। इसके लिए सुबूत जुटाने थे। 

11 of 13
पुलिस हिरासत में आरोपी आकाश - फोटो : अमर उजाला
इसलिए वो अपनी रिश्तेदार महिला और अन्य के साथ आया था। उसने सोचा था कि पत्नी और उसके दोस्त के वीडियो और फोटो बना लेंगे, जिससे सुबूत मिल जाए। अपार्टमेंट से रितिका को फेंकने की बात को उसने गलत बताया। कहा कि उसने कुछ नहीं किया।

12 of 13
ब्लॉगर युवती का फेसबुक दोस्त विपुल - फोटो : अमर उजाला
पत्नी को छोड़कर रह रहा था विपुल
विपुल की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उसकी पत्नी दीपाली दंत चिकित्सक हैं। उनका एक दस साल का बेटा है। पिता सीए हैं। विपुल ने बताया कि पत्नी उसके मकान में बेटे के साथ रहती हैं। उसकी पत्नी से बनती नहीं है। इस कारण ही रितिका के साथ रह रहा है। 
विज्ञापन

13 of 13
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आकाश रितिका को परेशान करता था। वह कोई काम नहीं करता है। रितिका की कमाई खा रहा था, इसलिए रितिका उससे अलग हो गई। उनके बीच दोस्ती थी, इसलिए दोनों साथ लिव इन में रहने लगे, वह एकदूसरे को समझते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें