फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder Case: गलत जानकारी देकर घुसा था पति, प्रेमी को कैद कर रितिका को पीटा, फिर बालकनी से फेंक दिया

Sat, 25 Jun 2022 10:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
Agra Blogger Murder case - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी फेज दो में शुक्रवार सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई। पति आकाश गौतम को छोड़कर वह तीन साल से अपने फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ रह रही थी। ढाई महीने पहले ही दोनों अपार्टमेंट में रहने आए थे। हत्या का आरोप पति और उसके चार सहयोगियों पर है। आसपास के लोगों ने मौके से पति और सहयोगी दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में फेसबुक दोस्त विपुल के साथ लिव इन में रह रही ब्लॉगर रितिका सिंह ने जान बचाने के लिए देर तक संघर्ष किया। आकाश ने आते ही उससे मारपीट की। विपुल बचाने आया तो उसे आकाश और उसके साथियों ने हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। 


विज्ञापन

2 of 8
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वह चीखने लगा। मगर, कोई नहीं आया। तब तक रितिका के हाथ बांध दिए। वह बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। अपार्टमेंट के अन्य लोगों को जब तक पता चला, रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया गया। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 8
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में यह भी पता चला कि आकाश गौतम पूरी तैयारी से आया था। सुबह 10:36 बजे अपार्टमेंट के गेट पर पहले उसने अपने साथ की दोनों महिलाओं से एंट्री कराई, जिससे किसी को शक न हो। यह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। 

4 of 8
लिफ्ट से जाते हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गार्ड मुन्ना ने टोका तो दो और लोगों के साथ आकाश आ गया, उसने महिला से ही एंट्री कराई। उन्होंने सुनीता नाम लिखते हुए फ्लैट नंबर 601 में जाने की बात लिखी, जबकि उन्हें 404 में जाना था। मोबाइल नंबर के आगे आकाश का नाम भी लिखा। 
 
विज्ञापन

5 of 8
लिफ्ट के पास खड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पांचों अंदर चले गए। 15 से 20 मिनट बाद ही अपार्टमेंट के पिछले हिस्से से गिरने की आवाज आई। लोगों के शोर मचाने पर गार्ड ने गेट बंद कर दिया। लाश पड़ी मिलने पर लोगों ने वहां से भागते आकाश और उसके साथ की महिलाओं को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं दो अन्य साथियों का पता नहीं चला। लोग फ्लैट में पहुंचे तो विपुल बंद मिला। उसे खोलकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन

7 of 8
ब्लॉगर युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में बिखरा था सामान, टूटे मिले बाल
पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने फ्लैट में जांच की। फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। सेंडल पड़ी हुई थी। बाल का गुच्छा भी था। वहीं गमला गिरा पड़ा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बाल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

8 of 8
ब्लॉगर रितिका की हत्या - फोटो : अमर उजाला
किस वाहन से आए, नहीं चला पता
पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आकाश और उसके साथ के लोग किस वाहन से आए थे। क्योंकि उन्होंने गेट से पैदल ही प्रवेश किया था। बाहर भी कोई वाहन आकर नहीं रुका। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें