शहर की हवा बुधवार को दमघोंटू हो गई। आगरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 400 पर आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बुधवार शाम को जारी की गई सूची के मुताबिक आगरा देश के प्रदूषित शहरों की सूची में 5वें स्थान पर रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
धुएं में निकलता युवक
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर धौरेहरा रहा, वहीं इसके बाद गाजियाबाद, बुलंदशहर और नोएडा के बाद आगरा का नंबर रहा। नवंबर के महीने में एक भी दिन सांस लेने लायक हवा नहीं थी, वही हाल दिसंबर का भी है, जब प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
धुंध
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में प्रदूषण ज्यादा
दिसंबर की सर्दी में गुनगुनी धूप सुबह 10 बजे के बाद से दोपहर 3 बजे तक मिल रही है, लेकिन दोपहर को प्रदूषण भी ज्यादा है। पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 20 गुना रही, लेकिन पार्टिकुलेट मैटर 2.5 कणों की मात्रा रात 12 से 2 बजे के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्वाधिक रही।
4 of 6
आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
पीएम-2.5 कणों की मात्रा सामान्य से 8 गुना ज्यादा रही। 465 तक पीएम कणों की मात्रा पहुंच गई। नाइड्रोजन डाईऑक्साइड मानक से चार गुना तक ज्यादा दर्ज किया गया।