आगरा की चौपाटी में जिप लाइन हादसे में 16 वर्षीय कुनाल की मौत के बाद उसकी मां बेटे को गोद में उठाकर मदद की गुहार लगाती रही। परिवार घूमने आया था, लेकिन एक लापरवाही ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
जिप लाइन हादसे में जान गंवाने वाला कुनाल होनहार था। 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसे स्टंट का भी शौक था। वह जिप लाइन में एडवेंचर का मजा लेने की कई दिन से पिता से जिद कर रहा था। माता-पिता दोनों उसे और दूसरे बेटे मयंक को लेकर आए थे। कुनाल के नीचे गिरते ही मां की चीख निकल गई। पिता बेसुध हो गए। मां ने बेटे को गोद में उठा लिया। बोलीं, कोई मेरे लाल को बचा लो। वो बस यहां पर खेलने के लिए आया था। दोनों का यह हाल देखकर अन्य लोगों के आंसू निकल आए।
मयंक कक्षा 9 का छात्र है। दोनों ने यूट्यूब पर चाैपाटी में चलने वाली जिप लाइन के बारे में सुना था। पंकज रविवार सुबह 11 बजे आगरा पहुंचे थे। वह पत्नी और दोनों बेटे के साथ बस से आए थे। सबसे पहले जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद माल में पिक्चर देखने गए थे। पंकज की पत्नी रिंकी की बहन बल्केश्वर में रहती हैं। वह घूमने के बाद बहन के घर जाने वाले थे। रात में खाना खाने के बाद ही घर लौटते। शाम करीब 4 बजे चाैपाटी पहुंचे और करीब 6 बजे हादसा हो गया। घटना की जानकारी पर बाद में रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने पंकज और रिंकी को संभाला। फिरोजाबाद से भी परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 9
बिलखता हुआ पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होश में आने पर पिता भी कुनाल के सीने से लिपटकर रोये जा रहे थे। कह रहे थे कि बेटे की जिद पर ही यहां आए थे। पता नहीं था कि यह दिन उसके लिए आखिरी बन जाएगा। उनका सब कुछ छिन गया। स्टंटमैन बनना चाहता था। उसने जिद नहीं की होती तो यहां कभी नहीं आते। माता-पिता को लोगों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
3 of 9
बेटे की लाश गोद में लिए बैठे माता-पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की टाइम लाइन...कब क्या हुआ
- शाम तकरीबन 4 बजे : चूड़ी व्यापारी परिवार सहित ताजगंज स्थित चाैपाटी पहुंचे।
- शाम 5 बजे : जिप लाइन के लिए टिकट लेते हैं। अपनी बारी के लिए खड़े हो जाते हैं।
- शाम 6 बजे : जिप लाइन में जाने के कुछ देर बाद ही कुनाल नीचे गिर जाता है। माता-पिता चीखने लगते हैं।
4 of 9
बिलखता हुआ पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- 6:15 बजे : थाना ताजगंज की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।
- 6:30 बजे : पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी।
- 7:00 बजे : एंबुलेंस पहुंच जाती है। कुनाल को एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए ले जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
चीखती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- 7:30 बजे : कुनाल को मृत घोषित कर दिया गया।
- 9:00 बजे : पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास पहुंचे।
- 9:30 बजे : पुलिस आयुक्त कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश देने के बाद चले गए।
- 10:00 बजे : मृतक बच्चे के माता-पिता थाना ताजगंज की बसई चाैकी पहुंचे। रिश्तेदार भी आ गए।
- 11:00 बजे : पुलिस ने तहरीर लेने की प्रक्रिया शुरू करा दी। रात में ही पोस्टमाॅर्टम की तैयारी की गई।
विज्ञापन
6 of 9
एंबुलेंस पहुंची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे ने खोली सिस्टम की पोल, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
चाैपाटी में जिप लाइन से गिरकर कुनाल अग्रवाल की हुई मौत ने सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। गिरकर घायल हुए बेटे को अस्पताल ले जाने की गुहार पिता लगाते रहे। पुलिस भी पहुंच गई थी लेकिन पुलिसकर्मी उसे अस्पताल नहीं ले जा सके। एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। एक घंटे बाद एंबुलेंस आई। तब उसे एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
7 of 9
मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि वह भी चाैपाटी घूमने आए थे। जिप लाइन में जाने वालों को नीचे से देख रहे थे। उन्होंने देखा कि किशोर शुरुआती पाॅइंट से जिप लाइन पर सवार हुआ। 10 फीट आगे चलते ही धीरे-धीरे हुक टूटने लगा। किशोर संभलने की कोशिश करता है लेकिन कुछ नहीं हो पाता। वह 45 फीट की ऊंचाई से गिर जाता है। चीखते हुए उसके माता-पिता भी दाैड़ पड़े। भीड़ जुट गई।
8 of 9
आगरा चौपाटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने बेटे को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। 15 मिनट बाद 4-5 पुलिसकर्मी पहुंचे। पिता ने पुलिसकर्मियों से कहा तो उन्होंने वाहन न होने का हवाला दिया। उधर, चाैपाटी में भी फर्स्ट एड की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस वजह से प्राथमिक उपचार भी नहीं किया गया।
ताजमहल के पास रहती है एंबुलेंस
ताजमहल में पर्यटकों की संख्या को देखते हुए एंबुलेंस भी रहती है। पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने पर इस एंबुलेंस से ही अस्पताल पहुंचाया जाता है। मगर चाैपाटी हादसे के बाद एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।