आगरा के एत्माद्दौला की विद्या पुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह घर में हार्डवेयर व्यापारी धीरज द्विवेदी की पत्नी मोना (30) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा महिला का एक पत्र वायरल हुआ है। इसमें देवर और जेठ को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके अलावा भी कई बातें लिखीं हैं।
फाउंड्री नगर स्थित विद्या पुरम कॉलोनी निवासी धीरज द्विवेदी की घर के पास ही हार्डवेयर की दुकान है। घर में तीन भाई नीरज, पंकज और अंबुज का परिवार भी रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह चारों भाई काम पर गए थे। तभी मोना ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आगरा: महिला की मौत की खबर के बाद जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर मोना के नाम वाला तीन पेज का पत्र प्रधानमंत्री के नाम लिखा गया है। इसमें लिखा है कि मैं कम पढ़ी लिखी महिला हूं। मुझे राजनीति का कोई ज्ञान नहीं है। पर मैं आशा करती हूं कि आप मेरे मन की आवाज सुनोगे। राजा का कर्तव्य होता है, वो अपनी प्रजा की रक्षा करे।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा: मकान के बाहर स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
वायरल पत्र में लिखा है कि मेरी शादी मायके की गरीबी के कारण 16 साल की उम्र में हो गई। मुझे मेरे देवर अंबुज द्विवेदी और जेठ पंकज द्विवेदी बहुत परेशान करते हैं। मारते-पीटते हैं। मेरी मां बचपन में मर गईं। पिता शराब पीते हैं। अंबुज और पंकज की भाजपा नेताओं के साथ अच्छी जान-पहचान है। धमकी देते हैं कि अगर तूने कही मेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई तो किसी पुलिस चौकी में नहीं लिखी जाएगी। मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार अंबुज और पंकज होंगे। मेरे पति मेरा साथ देते हैं।
4 of 5
मृतका मोना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पुलिस को कमरे से नहीं मिला है। चर्चा है कि यह पत्र महिला ने अपने भाई के मोबाइल पर व्हाट्स एप से भेजा था। मगर, पत्र की कॉपी मोबाइल में भी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि पत्र की जांच की जाएगी। इसकी मूल प्रति नहीं मिली है। यह सिर्फ वायरल हुआ है।
घर की सुरक्षा के लिए 25 साल पहले लाए थे तमंचा
पुलिस की पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। 25 साल पहले आगरा आने पर विद्या पुरम में रहने लगे। तब इलाके में ज्यादा घर नहीं बने थे। इसलिए परिवार के कुछ लोग तमंचा ले आए थे। तब से यह तमंचा रखा हुआ था। इसी तमंचे का प्रयोग मोना ने किया। पुलिस तमंचा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज करेगी।