रस्सी के सहारे दलदल में कूदा सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
2018 बैच के सिपाही हैं संदेश
संदेश कुमार वर्ष 2018 बैच के सिपाही हैं। उन्होंने बताया कि वह तैरना जानते थे इसलिए गड्ढे में कूद गए। स्थिति कठिन थी लेकिन वो डरे नहीं, बुजुर्ग को भी हिम्मत बंधाते रहे। वह भी दलदल में फंस रहे थे, मगर लोगों की मदद से रस्सी के सहारे बाहर आ गए। उन्हें बुजुर्ग की जान बचाकर काफी अच्छा लगा।