फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Rohatgi Marriage: सात फेरों के बाद ताजमहल पहुंचे पायल व संग्राम, रोमांटिक मूड में कराई फोटोग्राफी, देखें तस्वीरें

Mon, 11 Jul 2022 12:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पहुंचे रेसलर संग्राम सिंह और अभिनेत्री पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह शनिवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। आगरा के होटल जेपी पैलेस में वरमाला व फेरों समेत अन्य रस्में हुईं। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने ताज के साये में अपने प्रेम का इजहार किया। इस दौरान हाथों में हाथ लिए डांस भी किया। फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शनिवार को ताजनगरी के होटल में शादी रचाई थी। रविवार की शाम करीब चार बजे यह युगल ताजमहल पहुंचा। पायल कढ़ाईदार लाल सुनहरे लहंगा चुनरी और हाथों में राजस्थानी चूड़ा पहने हुए थीं। संग्राम सिंह हल्के पीले कढ़ाईदार कुर्ता पहने थे। नवविवाहित युगल ने सबसे पहले पूर्वी गेट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद ताजमहल पहुंचे। यहां दोनों ने विभिन्न मुद्राओं में फोटो खिंचवाए। सेंट्रल टैंक के पास दोनों ने डांस किया। इसके बाद दोनों करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे। पायल बोलीं, यह मेरी के लिए खास लम्हे रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पहुंची अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने ताजमहल के साए में बिताए गए हर पल को कैमरे में कैद किया। इस दौरान पर्यटकों की नजर उन पर थी, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह सेंट्रल टैंक के पास फोटों खिंचाईं।  इस दौरान दोनों ने डांस भी किया।

4 of 5
शिव मंदिर में पूजा करते पायल और संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने सबसे पहले पूर्वी गेट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री पायल रोहतगी व संग्राम की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। शनिवार की शाम को बरात भी होटल परिसर के अंदर ही चढ़ी। उनकी शादी में 50 से अधिक मेहमान शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें