बाला प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
नौ साल पहले हुआ था तेजाबी हमला
बाला पर नौ साल पहले एसिड अटैक हुआ था। पारिवारिक रंजिश में उन पर तेजाब से हमला किया गया। आरोपी हरकेश सिंह के हमले में बाला के दादा भी झुलस गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी। बाला का गला, हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी 12 सर्जरी की गईं। आरोपी हरकेश को वर्ष 2013 में हाईकोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई। वर्ष 2016 में उसे रिहा कर दिया गया।