फिरोजाबाद हत्याकांड: घटनास्थल पर पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम (90) की उनके ही दो पुत्र लाल बहादुर और हाकिम सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मामले में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों के मुताबिक, मेवाराम ने अपनी 21 बीघा जमीन में से नौ बीघा जमीन बेच दी थी। इसका विरोध लाल बहादुर और हाकिम सिंह करते थे।