फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और गलन के कॉकटेल ने बिगाड़ा हाल, मथुरा-फिरोजाबाद हादसों में 15 घायल

Thu, 04 Jan 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कोहरे ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया - फोटो : अमर उजाला
बीते एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे कोहरे ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं हादसों का सिलसिला भी जारी है। गलन से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ऐसे में अलाव ही बचाव का सहारा बने हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं टूंडला-पचोखरा मार्ग पर एटा की ओर जा रही रोडवेज बस की ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इसके बाद पीछे से बस में स्विफ्ट कार जा घुसी। इससे बस में सवार करीब 12 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घने कोहरे में - फोटो : अमर उजाला
आलम यह है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात घने कोहरे में मथुरा के नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 61 के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रहे आधा दर्जन वाहन टकरा गए। इससे उनमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

4 of 5
हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी - फोटो : अमर उजाला
घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मियों और पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सुहागनगरी फिरोजाबाद भी घने कोहरे से ढकी है। यहां गुरुवार सुबह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेनें देरी से चल रही हैं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला जंक्‍शन पर कोहरे के कारण ट्रेनें 5 से 22 घंटे की देरी से चल रही हैं। आगरा में भी हालात यह हैं कि सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें