जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में मारपीट प्रकरण पर सोमवार को आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में माहौल गर्माया रहा। विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कुलसचिव कार्यालय के सामने दोनों संगठनों की ओर से नारेबाजी की गई। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को वहां से बाहर निकालकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
2 of 9
नारेबाजी करते एबीवीपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम दोपहर करीब ढाई बजे का है। बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति को संबोधित ज्ञापन कुलसचिव को देने के लिए पहुंचे। वो 'हम मांगते आजादी, वामपंथ से आजादी और राष्ट्रवादियों ने ठाना है, वामपंथ को जड़ से मिटाना है' नारे लगा रहे थे। उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन देकर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में वामपंथी सोच के छात्र संगठनों की गतिविधियों में पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
3 of 9
आमने-सामने आए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। वे विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के परिसर में एकत्रित होने और कुलसचिव को ज्ञापन देने का विरोध किया। कुलसचिव केएन सिंह और चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव से शिकायत दर्ज कराई।
पौन घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंचे। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से बात करके सभी को परिसर से बाहर निकाला तो हंगामा शांत हुआ। एबीवीपी की ओर से प्रदेश संगठन मंत्री जयकरन, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आकाश राठौर, मंत्री प्रियंका तिवारी, महानगर मंत्री अनंत चौधरी, सहमंत्री शिवम जैन, मुकुल आदि मौजूद रहे। एनएसयूआई की ओर से पूर्व प्रदेश सचिव सतीश सिकरवार, अंकुश गौतम, अपूर्व शर्मा, जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, आशी कुमार प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 9
आमने-सामने आए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बिना किसी छात्र संगठन का नाम लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें घटनाक्रम की जानकारी देकर उचित कार्रवाई करने और विश्वविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई है। वहीं सोमवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में भी पुलिस तैनात रही। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी सख्ती बरती गई। छात्र-छात्राओं का परिचयपत्र चेक करने ही परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
6 of 9
आमने-सामने आए एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय से जाने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आगरा कॉलेज के एफईटी के पास वामपंथ का पुतला फूंका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर आग बुझाई। कार्यकर्ता पहले कॉलेज के प्रवेश द्वार के सामने पुतला फूंकने वाले थे, वहां पुलिस देखकर एफईटी की तरफ चले गए। कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन देकर परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, जिससे जेएनयू जैसी घटना न हो।
विज्ञापन
7 of 9
एबीवीपी ने चीफ प्रॉक्टर को दिया ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री जयकरन ने बताया कि जेएनयू में वामपंथी विचारधारा वाले छात्र संगठन की वजह से पठन-पाठन ठप है। माहौल खराब हो रहा है। ऐसे संगठनों की गतिविधियों पर विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में रोक लगाने के लिए कुलसचिव को ज्ञापन दिया। एनएसयूआई ने हमारे संगठन के विरोध में नारे लगाए। हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
8 of 9
नारेबाजी करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव सतीश सिरकवार ने कहा कि एबीवीपी की ओर से विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन देना गलत था। माहौल खराब करने की कोशिश की गई। गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी या फिर एसएसपी को देना चाहिए था।
विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बिना अनुमति के विभिन्न छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रांगण में घुसकर कुलसचिव कार्यालय के सामने नारेबाजी की। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने बीच-बचाव किया। पुलिस को तहरीर दी है कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालय में सुरक्षा प्रदान की जाए।