फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें किसी की दीदार-ए-ताज की हसरत रह गई अधूरी, तो कोई यूं हुआ परेशान

Tue, 13 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जाम खुलने के इंतजार में महिला - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भ्रमण के दौरान सैलानियों और आम लोगों को काफी परेशानी हुई। बड़ी संख्या में सैलानियों को ताजमहल का दीदार किए बिना ही लौटना पड़ा। शहर के लोगों को भी दो बार जाम में फंसना पड़ा। खेरिया मोड़ से लेकर ताजगंज तक हर चौराहे पर लगे जाम में कई एंबुलेंस फंस गईं।
विज्ञापन

2 of 5
परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के राष्ट्रपति रविवार की शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह खेरिया मोड़, माल रोड, फतेहाबाद रोड होकर निकले। उनके आने से पहले ही पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था। शाम 5:10 वह शिल्पग्राम पहुंचे और 5:30 बजे ताज में प्रवेश किया।
विज्ञापन

3 of 5
दूर से ही देखा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
उनके भ्रमण के कारण ताजमहल को शाम 4 बजे से आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अपराह्न तीन बजे से ताजमहल में टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई थी। ऐसे में जो सैलानी शाम को ताज के दीदार के लिए पहुंचे, उन्हें निराश लौटना पड़ा। पहली बार ताजमहल पश्चिमी गेट पर सैलानियों को गेट से दूर रखा गया। 

4 of 5
मायूम लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला
नीम तिराहे पर ही पुलिस बल लगा दिया गया था, जो सैलानियों को अंदर जाने से ही मना करता रहा। रविवार होने के कारण सैलानियों की संख्या अधिक थी। पश्चिमी गेट से हजारों सैलानी ताज देखे बिना लौटे तो वहीं पूर्वी गेट पर विदेशी पर्यटक परेशान रहे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के फ्लीट के गुजरने के दौरान माल रोड को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर कोई रहा परेशान - फोटो : अमर उजाला
इससे एमजी रोड से सदर और ग्वालियर रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन रुक गए। 50 मिनट तक जाम में लोग फंसे रहे। कई एंबुलेंस फंसी, लेकिन पुलिस ने किसी को भी नहीं निकलने दिया। रविवार होने के कारण ट्रैफिक कम होने के बावजूद स्थिति विकट रही। फ्लीट से काफी देर पहले ट्रैफिक रोकने पर लोगों में काफी गुस्सा नजर आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें