फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में बजेगा जलेसर में बना 21 कुंतल का घंटा, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Aug 2020 01:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
जलेसर में निर्मित 21 क्विंटल का घंटा - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पांच अगस्त को भूमि-पूजन के साथ शुरू हो जाएगा। इसे लेकर राम भक्तों में उत्साह और उमंग है। राममंदिर के भूमि पूजन के लिए देशभर के धार्मिक स्थलों से रज पहुंचाई गई है। उत्तर प्रदेश के एटा जनपद से 21 कुंतल का घंटा अयोध्या पहुंचाया जाएगा। यह घंटा जलेसर में बनाया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जलेसर में बना 21 क्विंटल का घंटा - फोटो : अमर उजाला
यह घंटा नगर पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल श्रीराम मंदिर प्रबंधन को दान करेंगे। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बना यह घंटा दो महीने में तैयार हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे अपनी फैक्टरी में तैयार कराया है। उन्होंने बताया कि इस घंटे का निर्माण वाराणसी के एक घंटा व्यवसायी के आर्डर पर किया गया था, लेकिन अब यह घंटा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दान कर दिया जाएगा। 

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के व्यापारी के लिए दूसरा घंटा अलग से तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर को घंटा प्रदान करने के लिए उनकी और उनके पिता सत्यशील प्रकाश मित्तल की मुख्यमंत्री से सात अगस्त को मुलाकात होगी। इस दौरान घंटा समर्पित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वो जलेसर में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने जा रहे हैं। नगर के मोहल्ला सर्राफा स्थित राम मंदिर जर्जर अवस्था में है। उसका पुनर्निर्माण जनता के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर का शिलान्यास राम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास के समय 18:15 पर वो स्वयं करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें