फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: क्या आप जानते हैं क्यों एयरपोर्ट पर बनाई जाती है जेब्रा क्रॉसिंग? यहां जानें क्या है इनका काम

Wed, 06 Mar 2024 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे क्या वजह होती है? - फोटो : Amar Ujala
Zebra Crossings in Runway: आप जब सड़क पर गाड़ी चलाते होंगे, तो आपने देखा होगा कि जेब्रा क्रॉसिंग होती है। दरअसल, इससे सड़क पार करने वाले लोगों को पता रहता है कि उन्हें सड़क कहां से पार करनी है। जबकि, गाड़ी चला रहे व्यक्ति को जेब्रा क्रॉसिंग से पता रहता है कि उन्हें कहां पर गाड़ी धीमी करनी है और कहां पर गाड़ी रोकनी है। वहीं, दूसरी तरफ आपने सड़क की तरह एयरपोर्ट के रनवे पर भी जेब्रा क्रॉसिंग देखी होगी, जिसके बाद आप ये सोचने पर मजबूर तो हो ही गए होंगे कि आखिर इसका रनवे पर क्या काम? तो यहां आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे क्या वजह होती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे क्या वजह होती है? - फोटो : istock
क्यों बनाई जाती है रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग?
  • हम जब प्लेन से यात्रा करने के लिए जाते हैं, तो एक थोड़े लंबे प्रोसेस से गुजरते हैं। जहां पहले एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए आपकी आईडी चेक होती है, तो इसके बाद आपको अपने टिकट दिखाकर लगेज देने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे क्या वजह होती है? - फोटो : istock
  • वहीं, इसके बाद अहम प्रोसेस होता है, जिसमें सिक्योरिटी चेक आता है। यहां पर यात्रियों की चेकिंग होती है और ये सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी संदिग्ध या कोई ऐसी वस्तु जो पूर्ण तरह से प्रतिबंधित है, वो प्लेन में न पहुंचें।

4 of 5
रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे क्या वजह होती है? - फोटो : istock
  • वहीं, एयरपोर्ट के रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे खास वजह होती है, जो लैंडिंग से जुड़ी होती है। दरअसल, लैंडिंग के समय जेब्रा क्रॉसिंग से प्लेन के पायलट को पता चलता है कि रनवे की लंबाई और चौड़ाई कितनी है। इसी की मदद से वे तय कर पाते हैं कि उन्हें कहां से लैंड करना शुरू करना है और प्लेन की स्पीड कितनी सही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के पीछे क्या वजह होती है? - फोटो : istock
  • यहां ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि अगर रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होगी, तो इससे प्लेन की क्रैश लैंडिंग की संभावना बढ़ जाएगी और कोई बड़ी दुर्घटना तक हो सकती है। इसलिए रनवे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें