फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube Tips: इन चार तरीकों से मुफ्त में बढ़ सकते हैं यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स, कर सकते हैं अच्छी कमाई

Thu, 18 May 2023 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स कैसे बढाएं? - फोटो : istock
Youtube Subscribers Increase: रोजाना यूट्यूब पर अलग-अलग तरह के वीडियो एक बड़ी संख्या में लोग देखते हैं। यहां पर आपको गाने, टीवी सीरियल, फिल्में जैसी कई अन्य चीजें मिल जाती हैं। इसके लिए  यूट्यूब पर लोग अपना चैनल बनाते हैं और फिर अपनी रूचि के अनुसार वीडियो शेयर करते हैं। जैसे- फूड वीडियो, गाने के वीडियो, कॉमेडी वीडियो आदि। वहीं, यूट्यूब क्रिएटर्स को यूट्यूब की तरफ से हर महीने उनके चैनल पर आए व्यूज के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपका भी यूट्यूब चैनल है, तो जाहिर है कि आप भी अपने चैनल के सब्सक्राइबर्स बढ़ाना चाहते होंगे और वो भी मुफ्त में? क्योंकि जितने ज्यादा सब्सक्राइबर्स होंगे उतने ही ज्यादा व्यूज वीडियो पर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप किन तरीकों से अपने यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स बढ़ा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स कैसे बढाएं? - फोटो : istock
सब्सक्राइबर्स बढ़ाने में ये तरीके कर सकते हैं मदद:-

नंबर 1
  • अगर आप एक यूट्यूबर हैं और आप अपने सब्सक्राइबर्स बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने कंटेंट पर मुख्य रूप से ध्यान देना है। हमेशा ऐसा टॉपिक चुनें जो हटके हो और लोगों को पसंद आने वाला हो। आप ट्रेंडिंग विषय चुन सकते हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स कैसे बढाएं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अब आपने विषय चुन लिया है, तो फिर इसे शूट करेंगे। इसके बाद जरूरी है कि आप अपनी वीडियो की क्वालिटी का ध्यान रखें। साथ ही इफेक्ट्स का इस्तेमाल करें। ये काम एडीटिंग के समय हो सकता है। ऐसा करने से आपके फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं।

4 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स कैसे बढाएं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने का एक तरीका ये भी है कि आप अपने चैनल पर लाइव जाते रहें। लाइव जाकर अपने सब्सक्राइबर्स से बात करें, उनके सवालों का जवाब दें आदि। ऐसा करके भी आप अच्छे सब्सक्राइबर्स बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स कैसे बढाएं? - फोटो : istock
नंबर 4
  • जब आप कोई वीडियो बना लेते हैं और उसे यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर देते हैं, तो इसे शेयर करना न भूलें। अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो का लिंक शेयर करें और स्टोरी पर भी लगा सकते हैं। इससे भी आपके फॉलोअर्स बढ़ने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें