Post Office Schemes: आज के दौर में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था काफी उथल पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में दुनिया भर में महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में बीते कुछ सालों में देश में महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कई बार रेपो रेट की दरों में भी इजाफा किया गया है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म हो रही है। ऐसे में आपको अपने बचत के पैसों के किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ चुनिंदा स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिल रहा है। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -