यूट्यूब आने के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। विश्व भर में बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन यूजर्स यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं। यूट्यूब ने क्रिएटर्स और कंटेंट का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों को करीब लाने का काम किया है। इस प्लेटफॉर्म पर आज शिक्षा, राजनीति, मनोरंजन आदि कई क्षेत्रों से जुड़े वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। आज यूट्यूब पर 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम करते वक्त आने वाले विज्ञापन से परेशान हो जाते हैं। इन विज्ञापनों से छुटकारा पाने के लिए वो कई तरह के विकल्पों की तलाश करते हैं। अगर आप भी यूट्यूब पर आने वाली ऐड से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इन विज्ञापनों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -