फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: आप भी यूट्यूब से इस तरह कमा सकते हैं हर महीने 1 लाख रुपये, जानिए कैसे

Wed, 06 Apr 2022 04:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : Pixabay
ये दौर सूचना क्रांति का है। गूगल, फेसबुक (मेटा) और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने दुनिया को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। इन टेक जायंट कंपनियों ने आज पूरे विश्व को डाटा से इंटीग्रेट कर दिया है। यूट्यूब, फेसबुक के आने से कई लोगों को एक मंच मिला है, जहां पर वो अपना हुनर दिखा कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी यूट्यूब के जरिए लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इसमें आपको एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा। यूट्यूब चैनल बनाकर आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकेंगे। दुनिया भर में कई लोग यूट्यूब के जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद कई लोगों ने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। आज वो इस एप पर लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो यूट्यूब आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : Pixabay
इसके लिए आपको अपने टैलेंट के मुताबिक कोई एक बीट का चयन करना है। इसके बाद आपको उसी विषय के ईर्द-गिर्द कई वीडियोज को बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : Pixabay
इस बात का ध्यान रखें कि अपने यूट्यूब अकाउंट पर आपको निरंतर वीडियो बनाकर डालते रहना है। अगर आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है। ऐसे में धीरे-धीरे आपके चैनल की ग्रोथ होनी शुरू हो जाएगी और आपके वीडियो पर अच्छे खासे व्यूज आने शुरू हो जाएंगे।

4 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : Pixabay
नेक्स्ट प्रोसेस में आपको अपने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कराना है। यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होने के बाद आपके पास इनकम आनी शुरू हो जाएगी। अगर आपके चैनल की व्यूअरशिप का दायरा बढ़ता है। ऐसे में आपके पास और भी अच्छी इनकम आएगी।
विज्ञापन

5 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : istock
इसके अलावा आपको पेड प्रमोशन करने का भी अवसर मिलेगा। आप पेड प्रमोशन करके अच्छी खासी मात्रा में पैसों को कमा सकेंगे। अगर सब कुछ बढ़िया रहता है, तो इस स्थिति में आप औसतन हर महीने इस प्लेटफॉर्म से 1 लाख रुपये की कमाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : iStock
हालांकि, कमाई की ये राशि अनुमानित है। अगर आपका कंटेंट शानदार होता है। इस स्थिति में आपकी कमाई और भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
YouTube Business Ideas - फोटो : istock
यूट्यूब चैनल को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको एक अच्छे माइक और कैमरे की जरूरत होगी। वहीं अगर आपका बजट ज्यादा नहीं, तो आप स्मार्टफोन के कैमरे से भी वीडियो को शूट करके अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें