ये दौर सूचना क्रांति का है। गूगल, फेसबुक (मेटा) और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने दुनिया को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। इन टेक जायंट कंपनियों ने आज पूरे विश्व को डाटा से इंटीग्रेट कर दिया है। यूट्यूब, फेसबुक के आने से कई लोगों को एक मंच मिला है, जहां पर वो अपना हुनर दिखा कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी यूट्यूब के जरिए लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इसमें आपको एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा। यूट्यूब चैनल बनाकर आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकेंगे। दुनिया भर में कई लोग यूट्यूब के जरिए लाखों रुपये कमा रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद कई लोगों ने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। आज वो इस एप पर लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाकर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो यूट्यूब आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -