Aadhaar Card: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में आधार कार्ड काफी ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि अगर आपके पास ये नहीं है तो फिर आपके कई काम अटक सकते हैं। एक सिम कार्ड लेने से लेकर सरकारी व गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे अन्य कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। वहीं, जब आप बैंक में खाता खुलवाते हैं, तो इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना भी जरूरी है। पर अगर आपको ये नहीं पता कि आपका आधार किस बैंक खाते से लिंक है और किस खाते से नहीं, तो आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...