फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSY: बिटिया की शादी पढ़ाई के लिए सुकन्या योजना में 12,500 रुपये करें निवेश, कुछ सालों में मिल सकते हैं 70 लाख

Tue, 17 Sep 2024 03:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके घर में बिटिया ने जन्म लिया है और आप उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। सुकन्या समृद्धि योजना सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाई जा रही एक शानदार निवेश योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह ब्याज दर और निवेश रकम पर निर्भर करता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी जरूरी है। इस स्कीम में आपको एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा को 1.5 लाख रुपये निश्चित किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाली ब्याज दर को हर तिमाही आधार पर तय किया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना में बिटिया का खाता खुलवाने के बाद से 15 सालों तक निवेश करना होता है। खाता खुलने की तारीख से 21 सालों बाद आपका अकाउंट मैच्योर हो जाता है। 

4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
इसी कड़ी में आइए समझते हैं उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप महज 12,500 रुपये निवेश करके कुछ सालों में करीब 70 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के बाद उसमें हर महीने 12,500 रुपये बचाकर सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश 15 सालों के लिए करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : AdobeStock
वर्तमान ब्याज दर 8.2 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो 21 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 70 लाख रुपये का बड़ा फंड होगा। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई में कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें