फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhadra Yojana: पीएम मोदी ने लॉन्च की सुभद्रा योजना, इन महिलाओं को मिलेंगे दस हजार रुपये

Tue, 17 Sep 2024 12:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : Amar Ujala
Subhadra Yojana: ओडिशा में रह रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में सुभद्रा योजना को लॉन्च कर दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर ओडिशा में रह रही महिलाओं के लिए इस योजना को शुरू किया गया। सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।

इस स्कीम के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सालाना दो किस्त के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर ओडिशा राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए की गई है। सुभद्रा योजना का लाभ 21 से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को दिया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock

किन महिलाओं को मिलेगा सुभद्रा योजना का लाभ

  • सुभद्रा योजना का संचालन राज्य सरकार अगले पांच वर्षों (2024-25 से लेकर 2028-29) तक करेगी।
  • इस स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो ओडिशा की मूल निवासी हैं।
  • इसके अलावा स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के अंतर्गत राशन कार्ड में जुड़ा होना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock
  • सुभद्रा योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं है।
  • अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

4 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock

कैसे करना होगा स्कीम में आवेदन?

  • अगर आप स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो आप सुभद्रा पोर्टल पर विजिट करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
  • वहीं अगर आप ऑफलाइन स्कीम में आवेदन करना चाहती हैं तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय, सीएससी सेंटर पर जाकर स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Subhadra Yojana - फोटो : AdobeStock

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते की डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो, आवासीय प्रमाण, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 

Subhadra Yojana: क्या है सुभद्रा योजना और कैसे महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये, यहां जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें