फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Scheme: महज 300 रुपये की बचत करके ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 4 करोड़, समझिए निवेश का गणित

Fri, 07 Jul 2023 10:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को हर कोई आर्थिक रूप से समृद्ध होकर जीना चाहता है। हालांकि, निवेश की अच्छी समझ न होने के कारण कई लोग अपने पैसों को किसी ऐसी जगह पर इन्वेस्ट कर देते हैं, जहां से उनको ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता। इस कारण मैच्योरिटी के समय लोग उम्मीद के मुताबिक पैसे इकट्ठा नहीं कर पाते। वहीं अगर हम आपसे कहें कि आप महज 300 रुपये की बचत करके कुल 4 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन लंबी समयावधि के निवेश और कंपाउंट इंटरेस्ट की मदद से ऐसा संभव है। गौरतलब बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड से निवेशकों को जबरदस्त फायदा मिला है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनाना है। इसके बाद हर दिन 300 रुपये की बचत करके हर महीने 9 हजार रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड एसआईपी में करना है।  

ITR: किस तरह की इनकम पर नहीं लगता कोई टैक्स? आईटीआर फाइल करने से पहले जान लें ये बातें
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
यह निवेश आपको कुल 30 सालों के लिए करना होगा। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 13 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

इस 10 10 10 के फॉर्मूले से करेंगे निवेश, तो बन सकते हैं लखपति

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : istock
ऐसी स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 4 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसों की मदद से आप रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से आजाद होकर जी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें