Mutual Fund SIP: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को हर कोई आर्थिक रूप से समृद्ध होकर जीना चाहता है। हालांकि, निवेश की अच्छी समझ न होने के कारण कई लोग अपने पैसों को किसी ऐसी जगह पर इन्वेस्ट कर देते हैं, जहां से उनको ज्यादा रिटर्न नहीं मिलता। इस कारण मैच्योरिटी के समय लोग उम्मीद के मुताबिक पैसे इकट्ठा नहीं कर पाते। वहीं अगर हम आपसे कहें कि आप महज 300 रुपये की बचत करके कुल 4 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन लंबी समयावधि के निवेश और कंपाउंट इंटरेस्ट की मदद से ऐसा संभव है। गौरतलब बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों में म्यूचुअल फंड से निवेशकों को जबरदस्त फायदा मिला है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -