फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में आप इन गलतियों को केवल एक बार ही करा सकते हैं अपडेट, जानिए डिटेल्स

Fri, 06 Dec 2024 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड में कुछ गलतियों को आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आज के समय देश में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। यह काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकार की कई सारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की मांग एक दस्तावेज के रूप में की जाती है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाना हो, नया सिम कार्ड खरीदना हो, नई नौकरी में प्रवेश करना हो, स्टॉक, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से लेकर विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार हमारी पहचान का प्रमाण है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। कई बार आधार कार्ड बनवाते समय उसमें कुछ गलतियां हो जाती हैं। आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर विजिट करके इन गलतियों को ठीक करा सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड में कुछ गलतियों को आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड बनवाते समय अगर आपने अपने नाम की स्पेलिंग गलत ढंग से दर्ज कर दी है, तो इसे आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में नाम को एक बार अपडेट कराने के बाद उसे आप दोबारा अपडेट नहीं करा सकते हैं।

Water Heater: बिजली और गैस से पानी को गर्म करने की बजाए, घर लाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, पैसों की होगी बचत
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
इसके अलावा आधार कार्ड बनवाते समय अगर आपने अपना जेंडर गलत दर्ज कर दिया है तो इस स्थिति में भी आप उसको केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में जेंडर को केवल एक बार ही अपडेट कराया जा सकता है। 

How To Become Crorepati: 66 रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, ये रहा पूरा गणित

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
वहीं आधार कार्ड में नाम को बदलवाने के लिए आपको केवल दो मौके मिलते हैं। इसके अलावा अगर आप आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं तो इसकी कोई लिमिट नहीं तय की गई है। 

Ayushman Card: क्या देश के सभी अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज, जानिए नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आप जितनी चाहे उतनी बार अपने एड्रेस को अपडेट करा सकते हैं। वहीं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने की भी कोई लिमिट तय नहीं की गई है। इसमें भी आप कई मर्तबा बदलाव करवा सकते हैं। 

Rights: पत्नी की संपत्ति में पति के क्या अधिकार हैं? पत्नी की बिना अनुमति के उसकी संपत्ति को बेच सकता है पति?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें