अगर यूं कहा जाए कि आज का समय डिजिटली है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। मोबाइल फोन के जरिए लगभग हर एक काम हो रहा है, जिससे लोगों का समय भी बच रहा है। बच्चों से लेकर घर के बड़े बुजुर्ग तक मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, नए मोबाइल को चालू करने के लिए आपको ईमेल को लॉगिन करना पड़ता है। यही नहीं, कई बार अन्य कामों जैसे- किसी फॉर्म को भरते समय, कोई सेवा लेते समय, कहीं कोई जानकारी देते समय आदि जगहों पर भी ईमेल आईडी की जरूरत पड़ती है। लेकिन देखा जाता है कि कुछ लोगों के पास अपनी ईमेल आईडी तक नहीं होती है, क्योंकि इन लोगों ने कभी ईमेल अकाउंट नहीं बनवाया होता है। ऐसे में हम आपको जीमेल अकाउंट बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...