फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: इन चार एप से 24 घंटे कर सकते हैं घर की रखवाली, नहीं पड़ेगी सीसीटीवी कैमरा की जरूरत

Wed, 11 May 2022 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन सी एप से कर सकते हैं घर की रखवाली - फोटो : istock
आज के समय में जितनी अच्छी खबरें सामने आती है, उतनी ही गलत खबरें भी सुनने को मिल जाती हैं। इनमें लोगों के घर में चोरी होने जैसी खबरें भी शामिल होती हैं। ऐसे में लोग अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं, ताकि घर की सुरक्षा और निगरानी हो सके। कोई अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखने के लिए तो कोई अपने पूरे घर की सुरक्षा और दुकानों की निगरानी के लिए भी सीसीटीवी लगवाता है। लेकिन सीसीटीवी लगवाने में काफी खर्चा भी आता है। ऐसे में हर कोई इसे नहीं लगवा पाता है, अगर हम आपको कहें कि आप बिना सीसीटीवी कैमरा के भी अपने घर की निगरानी कर सकते हैं, तो फिर? जी हां, ऐसा हो सकता है, बस आपको इसके लिए कुछ एप की मदद लेनी होती है। तो चलिए आपको बताते हैं इन एप के बारे में जो आपके घर की निगरानी करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन सी एप से कर सकते हैं घर की रखवाली - फोटो : istock
मैनीथिंग एप
  • आप मैनीथिंग एप के जरिए भी बिना सीसीटीवी कैमरा लगवाए अपने घर की निगरानी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक मोबाइल चाहिए जिसका कैमरा चलता हो और इसमें वाई-फाई की सुविधा हो। फिर आप मैनीथिंग एप का इस्तेमाल कर अपने घर की निगरानी कर सकते हैं। ये ध्वनि और गति का पता ही नहीं करता, बल्कि आपको कुछ अजीब दिखने पर अलर्ट भी भेजता है। वहीं, आप लाइव स्ट्रीम भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कौन सी एप से कर सकते हैं घर की रखवाली - फोटो : istock
ट्रैवल सेफ एप
  • इस एप के जरिए आप ट्रैवलिंग के दौरान दुनिया भर में यात्रा के दौरान आपतकालीन सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं। ये एप सुनिश्चित करता है कि आपातकालीन स्थिति में त्वरित पहुंच हो। इस एप में चिकित्सा, अग्नि सेवाओं, पुलिस आदि की जानकारी शामिल होती है।

4 of 5
कौन सी एप से कर सकते हैं घर की रखवाली - फोटो : istock
सर्बेरस पर्सनल सेफ्टी एप
  • ये एप आपको परिजनों और दोस्तों के साथ रियल टाइम लोकेशन शेयर करने की अनुमति देता है। इससे आप ये पता कर सकते हैं कि आपके साथी की लोकेशन क्या है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये मैप ब्राउजर में भी खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन सी एप से कर सकते हैं घर की रखवाली - फोटो : istock
प्रोटॉन वीपीएन एप
  • आप इस एप को बिना बैंडविड्ध सीमा के मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एप आपकी गतिविधि को ट्रैक या रिकॉर्ड नहीं करता है। इसमें आपकी गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें