फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आप भी मिनटों में आसानी से बना सकते हैं जीमेल अकाउंट, ये रहा तरीका

Wed, 11 May 2022 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जीमेल अकाउंट बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
अगर यूं कहा जाए कि आज का समय डिजिटली है, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। मोबाइल फोन के जरिए लगभग हर एक काम हो रहा है, जिससे लोगों का समय भी बच रहा है। बच्चों से लेकर घर के बड़े बुजुर्ग तक मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, नए मोबाइल को चालू करने के लिए आपको ईमेल को लॉगिन करना पड़ता है। यही नहीं, कई बार अन्य कामों जैसे- किसी फॉर्म को भरते समय, कोई सेवा लेते समय, कहीं कोई जानकारी देते समय आदि जगहों पर भी ईमेल आईडी की जरूरत पड़ती है। लेकिन देखा जाता है कि कुछ लोगों के पास अपनी ईमेल आईडी तक नहीं होती है, क्योंकि इन लोगों ने कभी ईमेल अकाउंट नहीं बनवाया होता है। ऐसे में हम आपको जीमेल अकाउंट बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
जीमेल अकाउंट बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
ऐसे खुद बना सकते हैं जीमेल अकाउंट:-

स्टेप 1
  • इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल के ब्राउजर को ओपन करना है और फिर जीमेल सर्च करके 'क्रिएट अकाउंट' पर क्लिक करके 'For Myself' को चुनना है। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको अपना पहला और आखिरी नाम भरना है।
विज्ञापन

3 of 6
जीमेल अकाउंट बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको एक यूजरनेम बनाना है, इसके लिए आप अपने नाम का या यहां पर दिए हुए सुझाव का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद एक मजबूत पासवर्ड बनाए, ताकि कोई इसको तोड़ न सके।

4 of 6
जीमेल अकाउंट बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको अपने जीमेल अकाउंट को मोबाइल नंबर से वेरिफाई करवाना है। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है, और फिर प्राप्त हुए ओटीपी को यहां पर दर्ज करके वेरिफाई पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

5 of 6
जीमेल अकाउंट बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको बाकी जानकारी फोन नंबर, रिकवरी ईमेल आईडी, जन्मतिथि और जेंडर आदि भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीमेल अकाउंट बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 5
  • इसके बाद 'यस आई एम इन' वाले विकल्प पर क्लिक करें और 'नियम व शर्तों' पर और 'आई एग्री' पर क्लिक करें। अब आपका जीमेल अकाउंट खुल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें