आज के समय हम में से अधिकतर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि व्हाट्सएप की मदद से अब डीटीसी बस टिकट को बुक करने की भी योजना बनाई जा रही है। आज के समय बडे़ पैमाने पर लोग दिल्ली में डीटीसी बस के माध्यम से रोजाना सफर करते हैं। सफर के दौरान कई बार बस में भीड़ होती है। ऐसे में कंडक्टर के पास जाकर टिकट खरीदते समय हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्हाट्सएप की मदद से डीटीसी बस की टिकट को बुक करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही डीटीसी बसों में व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -