फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल सरकार की इन योजनाओं में हुए बड़े बदलाव, आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें

Thu, 08 Dec 2022 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Year Ender 2022 - फोटो : Istock
Year Ender 2022: देश में लोगों के भविष्य को सुरक्षित और बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज के समय देश के भीतर करोड़ों लोग केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं। हर साल भारत सरकार विभिन्न योजनाओं में कई बड़े बदलावों को अंजाम देती रहती है। ऐसे में अगर आप भी इन योजनाओं का लाभ उठाते हैं, तो इन बदलावों के बारे में आपको पता होना चाहिए। भारत सरकार ने इस साल 2022 में भी कई बदलावों को अंजाम दिया है। देश में नागरिकों के लिए चलाई जा रही दो शानदार स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। अगर आप भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाते हैं। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
Year Ender 2022 - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के सालाना प्रीमियम की राशि को 330 रुपये से बढ़ाकर 436 रुपये कर दिया है। ऐसे में आपको हर साल जीवन बीमा कवर का लाभ लेने के लिए 330 रुपये की जगह 436 रुपये के प्रीमियम का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Year Ender 2022 - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा धारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। 

4 of 6
Year Ender 2022 - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। सरकार ने साल 2022 में इस स्कीम में कई बड़ बदलावों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Year Ender 2022 - फोटो : Istock
नए नियमों के तहत अगर आप अपने खाते को दोबारा सक्रिय नहीं करते हैं। इस स्थिति में खाते में जमा पैसों पर ब्याज दर मिलती रहेगी। इससे पहले सुकन्या समृद्धि योजना में दो बेटियों के खाते खुलवाने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Year Ender 2022 - फोटो : Istock
हालांकि, ये फायदा तीसरी बेटी पर नहीं मिलता था। वहीं नए निमयों के अनुसार अगर आपके घर पर एक बेटी पैदा होने के बाद जुड़वा बेटी होती हैं। इस स्थिति में आप उन दोनों बेटियों का खाता भी योजना में खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें