फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI PIN Mistakes: 3 बार गलत UPI PIN डाल दिया तो क्या होगा? अकाउंट ब्लॉक होने से पहले जान लें ये नियम

Thu, 20 Aug 2026 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

UPI Pin: जल्दबाजी में कई बार यूपीआई पिन गलत दर्ज हो जाता है। ऐसे में पेमेंट फेल होने के साथ मन में यह सवाल भी आता है कि कहीं बार-बार गलत PIN डालने से बैंक अकाउंट ब्लॉक तो नहीं हो जाएगा?
विज्ञापन
1 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें - फोटो : AI
आज के दौर में UPI ने पैसों का लेनदेन बेहद आसान कर दिया है। चाय की दुकान पर भुगतान करना हो, दोस्त को पैसे भेजने हों या फिर कोई बिल चुकाना हो, मोबाइल से कुछ ही सेकंड में काम हो जाता है। लेकिन इसी जल्दबाजी में कई बार यूपीआई पिन गलत दर्ज हो जाता है। ऐसे में पेमेंट फेल होने के साथ मन में यह सवाल भी आता है कि कहीं बार-बार गलत PIN डालने से बैंक अकाउंट ब्लॉक तो नहीं हो जाएगा? तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

दरअसल, UPI PIN बैंक खाते से जुड़े डिजिटल पेमेंट को मंजूरी देने के लिए इस्तेमाल होने वाला 4 या 6 अंकों का पासकोड है। NPCI के मुताबिक UPI के जरिए बैंक ट्रांजैक्शन को ऑथराइज करने के लिए PIN जरूरी होता है। इसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें - फोटो : एआई जनरेटेड
एक बार PIN गलत डाल दिया तो?
अगर पेमेंट करते समय आपने गलती से गलत UPI PIN डाल दिया तो आम तौर पर ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होगा और पेमेंट फेल हो जाएगा। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको सही PIN याद है और सिर्फ नंबर डालने में गलती हुई है, तो दोबारा सही PIN डालकर पेमेंट किया जा सकता है। यानी सिर्फ एक बार गलत PIN डालने से बैंक अकाउंट बंद या ब्लॉक नहीं होता।
विज्ञापन

3 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें - फोटो : एआई जनरेटेड
बार-बार गलत PIN डालने पर लगेगी रोक
मुश्किल तब हो सकती है जब आप लगातार कई बार गलत UPI PIN डालते रहें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक कुछ समय के लिए UPI के जरिए पैसे भेजने की सुविधा को अस्थायी रूप से रोक सकता है। NPCI के अनुसार, कई बार गलत PIN दर्ज होने पर बैंक UPI से पैसे भेजने की सुविधा को अस्थायी तौर पर रोक सकता है। हालांकि, यह रोक कितने समय तक रहेगी, यह संबंधित बैंक के नियमों पर निर्भर करता है। आम तौर पर ट्रांजैक्शन 24 घंटे के लिए रोके जा सकते हैं। ध्यान रखें कि इसका मतलब पूरे बैंक अकाउंट का स्थायी रूप से ब्लॉक होना नहीं है। रोक मुख्य रूप से UPI के जरिए फंड ट्रांसफर पर लग सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
UPI PIN भूल गए हैं तो ये गलती न करें - फोटो : अमर उजाला
PIN भूल गए हैं तो अंदाजा न लगाएं
अगर UPI PIN याद नहीं है तो बार-बार अलग-अलग PIN डालकर कोशिश करने से बेहतर है कि उसे रीसेट या बदल दिया जाए। NPCI के BHIM ऐप की जानकारी के मुताबिक UPI PIN को सेट या बदला जा सकता है। इसके लिए बैंक खाते से जुड़े डेबिट कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए PIN भूलने की स्थिति में अनुमान लगाने के बजाय उसे रीसेट करना ज्यादा सही तरीका है।

Railway Rule: बच्चों के ट्रेन टिकट पर बड़ा कंफ्यूजन दूर, किस उम्र में फ्री है सफर और कब लगेगा किराया?

Traffic Rules: हेलमेट पहनकर भी कट गया चालान तो घबराएं नहीं, यहां से कर दें शिकायत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें