ऑनलाइन शॉपिंग में गलत सामान मिला?
- फोटो : Social Media
पैकेट खोलते समय वीडियो बना लें
अगर संभव हो तो डिलीवरी का पैकेट खोलते समय वीडियो बना लें। वीडियो में पैकेट की बाहरी हालत, उस पर लगा डिलीवरी लेबल और पैकेट खोलने की पूरी प्रक्रिया दिखाई दे तो बेहतर रहेगा। खासकर तब वीडियो ज्यादा काम आ सकता है जब सामान गलत, टूटा या अलग निकले।