फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC 20 Degree: जिन लोगों के घर पर लगा हुआ है एसी क्या वो भी 20 से कम तापमान पर नहीं चला पाएंगे AC? यहां जानें

Sat, 21 Jun 2025 05:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya AC 20 Degree Se Kam Nahi Kar Payenge: एसी के तापमा को लेकर सरकार नया नियम लेकर आई है जिसके तहत एसी के तापमान को 20 डिग्री से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
1 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
AC 20 Degree Temperature Rules In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत गर्मी के कारण होती है। जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में रहते हैं और एसी चलाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से गर्मी बहुत तेज पड रही है और पारा 45 के पार जा रहा है। इसलिए इस गर्मी से बचने के लिए लोग एसी पर ही निर्भर नजर आते हैं। 

दफ्तरों से लेकर अपने घरों तक में लोग एसी चलाने पर मजबूर हैं और ज्यादा कूलिंग हो सके। इसके लिए लोग एसी का टेंपरेचर 16 डिग्री पर कर देते हैं, लेकिन अब इसको लेकर सरकार ने नया नियम बनाने का तय किया है। इसमें एसी का तापमान 20 डिग्री से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों के घरों पर पहले से एसी लगा है उनके लिए भी क्या ये नियम लागू होगा? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
सरकार ने सेट किया स्टैंडर्ड टेंपरेचर
  • दरअसल, अब भारत में कोई भी एसी 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान के नीचे एसी नहीं चला सकेगा। भारत सरकार ने इसको लेकर स्टेंडर्ड टेंपरेचर की लिमिट सेट कर दी है जिसमें 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान के नीचे एसी नहीं चला सकेंगे। जबकि, 28 डिग्री के ऊपर एसी नहीं चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, अगर जिन लोगों ने पहले से घर में एसी लगा रखे हैं उनका क्या होगा? क्या उन्हें भी इन नियमों का पालन करना होगा? दरअसल, इस पर अभी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई साफतौर पर जानकारी नहीं दी गई है।

4 of 5
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : एएनआई (फाइल)
  • देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी कि एयर कंडीशनिंग के लिए नए मानक तय किए जाएंगे। साथ ही इसके लिए नए नियम भी लागू किए जाएंगे। इस नए नियम के तहत एसी को न्यूनतम 20 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तक ही चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी को 20 डिग्री चलाने वाला नया नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • सरकार की तरफ से अभी ये भी जानकारी नहीं दी गई है कि ये नियम कब से लागू होंगे। पर बताया जा रहा है कि ये नियम आने वाले समय में लागू कर दिए जाएंगे। इससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचेगा और बिजली की खपत भी कम हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें