Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें घर बनाने से लेकर मुफ्त इलाज देने समेत आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। वहीं, इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं और इस योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...