शादी के बाद जब कोई महिला ससुराल में रहती है तो अक्सर उसके मन में यह सवाल आता है कि अगर घर सास-ससुर के नाम है तो क्या उसे वहां रहने का अधिकार है? क्या सास-ससुर अपनी मर्जी से उसे घर से निकाल सकते हैं? वहीं शादी में मिले गहने, पैसे और दूसरे सामान को लेकर भी कई बार विवाद हो जाता है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह समझना जरूरी है कि ससुराल के घर में रहने का अधिकार और संपत्ति में मालिकाना हक दो अलग-अलग बातें हैं।