अक्सर लोग पेट्रोल या डीजल खत्म होने के करीब आने पर भी अपनी गाड़ी को कम फ्यूल पर चलाते हैं। कई बार यह मजबूरी में करना पड़ता है। वहीं कई लोग लापरवाही में भी ये काम करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लगातार कम ईंधन पर गाड़ी चलाना आपके वाहन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे न केवल इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है, बल्कि फ्यूल सिस्टम के कई अहम पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शुरुआत में यह नुकसान नजर नहीं आता। हालांकि, धीरे-धीरे यह बड़ा खर्च बन सकता है। इस कारण समय रहते इस आदत को बदलना जरूरी है।