किचन में मोबाइल रखने की ये आदत पड़ सकती है भारी
- फोटो : AI
किचन प्लेटफॉर्म पर भी रखें ध्यान
किचन का प्लेटफॉर्म मोबाइल के लिए दूसरी परेशानी खड़ी कर सकता है। यहां पानी, चाय, दूध, तेल या दूसरी चीजों के छींटे पड़ना आम है। खाना बनाते समय निकलने वाली भाप भी आसपास की चीजों पर नमी जमा कर सकती है। अगर मोबाइल में नमी चली जाए तो उसके अंदर के इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है। खास बात यह है कि मोबाइल बाहर से सूखा दिखने के बावजूद अंदर से नमी के संपर्क में आ सकता है।