फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन क्यों चलती है तेज? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Sat, 22 Mar 2025 05:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय आपने इस बात पर गौर किया होगा कि दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन तेज रफ्तार पर चलती है। वहीं क्या आपको इसके पीछे की वजह के बारे में पता है अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन को चलती है तेज? - फोटो : Adobe Stock
देश की आर्थिक प्रगति को गति देने में भारतीय रेलवे एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। यह हर दिन लाखों की संख्या में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम करता है। भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। इसका नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है जो कि सीमांत भागों को देश के महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। हम में से कई लोग अक्सर ट्रेनों में सफर करते हैं। कई बार ट्रेन में सफर करते समय आपने इस बात पर गौर किया होगा कि दिन की तुलना में रात के समय ट्रेनें तेज रफ्तार पर चलती हैं। वहीं क्या आपको इसके पीछे की वजह के बारे में पता है अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन को चलती है तेज? - फोटो : Adobe Stock
रात के सयम ट्रेन के ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम कम होता है इस कारण ट्रेनें तेज रफ्तार पर चलती हैं। ट्रैक पर रात के समय दिन की अपेक्षा ट्रेनें कम होती हैं इस वजह से रात के वक्त ट्रेन की स्पीड तेज होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन को चलती है तेज? - फोटो : Adobe Stock
रात के समय ट्रैक पर भीड़भाड़ कम होती है इसके अलावा पशुओं का आना जाना भी कम होता है। इस कारण ट्रेनें रात के समय बिना रुकावट के तेज रफ्तार पर सफर करती हैं और उन्हें तय समय पर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने का मौका मिलता है। 

Indian Railways: ट्रेन में रात 10 बजे के बाद बदल जाते हैं ये नियम, सफर करने से पहले जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन को चलती है तेज? - फोटो : Adobe Stock
दिन के समय एक ही ट्रैक पर कई ट्रेनें चलती हैं इससे कई बार ट्रेनों को लाल सिग्नल देखकर रुकना पड़ता है। वहीं रात के वक्त ट्रैक पर कम ट्रेनें होती हैं इस कारण ट्रेनों को लगातार ग्रीन सिग्नल मिलता रहता है, ऐसे में उनको रुकना नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिन की तुलना में रात के समय ट्रेन को चलती है तेज? - फोटो : Adobe Stock
रात के समय चलने वाली अधिकतर ट्रेनें लंबी दूरी की होती हैं। इन ट्रेनों को अपने गंतव्य स्थान पर ठीक समय पर पहुंचना होता है। इस कारण रेलवे इन ट्रेनों को प्राथमिकता देता है। यही एक बड़ी वजह है कि रात समय ट्रेनें दिन की अपेक्षा तेज रफ्तार पर चलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें