Window Vs Split AC: गर्मियों के सीजन ने दस्तक दे दिया है। कई घरों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा चलाना शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। गर्मी के साथ-साथ लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। हालांकि, एसी खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए कि आपके लिए विंडो या स्प्लिट एसी में कौन सा बेहतर है? इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि विंडो या स्प्लिट एसी में आपके लिए कौन सा एसी खरीदना बेहतर रहेगा?