फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike: आखिर नई बाइक्स में क्यों नहीं आ रहा किक स्टार्ट सिस्टम? जानिए क्या है वजह

Tue, 05 Sep 2023 11:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Why There Is No Kick Start System In New Bikes - फोटो : Istock
Why There Is No Kick Start System In New Bikes: आज के समय हम में से अधिकतर लोग आवाजाही करने के लिए मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अपेक्षा बाइक ज्यादा सुविधाजनक साधन होते हैं। ट्रैफिक से जल्दी निकलने में बाइक काफी उपयोगी हैं। इसी वजह से डेली कम्यूट करने के लिए लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं आजकल कई नई बाइकों में किक स्टार्ट सिस्टम नहीं आ रहा है। ऐसे में सड़कों पर जो नई सेगमेंट वाली गाड़ियां दिख रही हैं। उसमें से किक स्टार्ट सिस्टम नदारद है। ऐसे में जो नई बाइक्स आ रही हैं उसमें केवल गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ स्टार्ट सिस्टम दिया जा रहा है। इन गाड़ियों को देखते हुए आपके मन में सवाल आया होगा कि आखिर नई बाइकों में किक स्टार्ट सिस्टम क्यों नहीं आ रहा है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Why There Is No Kick Start System In New Bikes - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई बाइक्स जो आ रही हैं। उनमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम को दिया जा रहा है। इससे बाइकों की माइलेज तो बेहतर हुई है। वहीं इसके आने से किक स्टार्ट सिस्टम की जरूरत भी कम हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Why There Is No Kick Start System In New Bikes - फोटो : Istock
नई सेगमेंट की जो बाइक आ रही हैं। उनमें किक स्टार्ट सिस्टम नहीं है। इसका कारण यह है कि फ्यूल इंजेक्शन वाले इंजनों में सबमर्सिबल पंप का उपयोग करके टैंक से पेट्रोल पंप किया जाता है।

4 of 5
Why There Is No Kick Start System In New Bikes - फोटो : Istock
इसके बाद फ्यूल इंजेक्शन से पेट्रोल को इंजन में इंजेक्ट किया जाता है। इस कारण पंप को चलाने के लिए कम वोल्टेज की जरूरत होती है जो कि बैटरी से ही मिल जाती है। इस कारण किक से बाइक को स्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Why There Is No Kick Start System In New Bikes - फोटो : Istock
नई बाइक्स जो लॉन्च की जा रही हैं। उनमें अत्याधुनिक सेल्फ स्टार्ट सिस्टम दिया जा रहा है। इसमें लंबे समय तक चार्ज रहने वाली पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बैटरी किसी भी मौसम और कंडीशन में बाइक को आसानी से स्टार्ट कर सकती हैं। इसी वजह से नई सेगमेंट की जो बाइक्स आ रही हैं। उनमें किक स्टार्ट सिस्टम को नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें