Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय काफी जरूरी दस्तावेज है। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हुए हैं। आधार आपकी पहचान को सत्यापित करने का काम करता है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। यही नहीं नौकरी में प्रवेश करने से लेकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी आधार कार्ड की मांग की जाती है।
इसके अलावा स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए और कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड की जरूरत हम लोगों को पड़ती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। आधार कार्ड बनवाते समय हमारे लिए 12 अंकों का यूनिक नंबर जारी किया जाता है। देश में लगभग 90 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड है।